Move to Jagran APP

दिखेगा पाकिस्तान के रत्‍‌नेश्वर मंदिर का प्रारूप

By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 11:05 PM (IST)
दिखेगा पाकिस्तान के रत्‍‌नेश्वर मंदिर का प्रारूप

हजारीबाग : शहर के हुडहुडू चौक में श्री श्री दुर्गापूजा महासमिति द्वारा इस वर्ष 90 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें पाकिस्तान के कराची शहर स्थित रत्‍‌नेश्वर महादेव मंदिर की अनुकृति होगी। पंडाल के गुंबज के ऊपर 200 सौ पचास ग्राम का सोना, चांदी मिलाकर प्लेट लगाया जा रहा है। पंडाल निर्माण में जामताड़ा के दीपक घोष, विश्वजीत साव आदि लगे हैं। वहीं मूर्ति नेपाल की मां दुर्गा मंदिर की प्रतिमा की अनुकृति होगी। मूर्तिकार हजारीबाग के ही बंटी प्रजापति हैं। दो किलोमीटर तक लाइट लगाया जाएगा। लाईट की व्यवस्था हजारीबाग के राजन राणा की देखरेख में हो रहा है। इस बार धनबाद जय हो गुप्त मंडल द्वारा माता के जागरण का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम अष्टमी की रात में होगा। ।

loksabha election banner

1965 में शुरू हुई थी पूजा महासमिति

हुडहुडू चौक में श्री श्री दुर्गापूजा महासमिति की स्थापना 1965 में की गई थी। शुरूआती काल में 21 दोस्तों ने मिलकर प्रारंभ किया था। इनमें जागेश्वर राम, केशो गोप, बासुदेव राम, गणेश गोप, कमल साव के अलावे 16 लोग थे। शुरुआती दौर में 21 बैलगाड़ी को सजा कर मां दुर्गा की प्रतिमा को गांव के साथ पूरे शहर में घुमा कर हुडहूडू छठ तालाब में विसर्जन किया जाता था। उसके बाद छोटे ट्रक में मां दुर्गा की प्रतिमा को घुमाया जाने लगा। इसके बाद मेन रोड छठ तालाब में विसर्जन किया जाने लगा।

सक्रिय हैं समिति के लोग

इस वर्ष श्री श्री दुर्गापूजा महासमिति अध्यक्ष जागेश्वर राम, सचिव मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष बासुदेव राम, कोषाध्यक्ष डब्बू यादव सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय हैं। पूजा की तैयारी में विशेष रूप से नीरज पासवान, पूजा सदस्य तिलक यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, हीरा वर्मा, राजन सोनकार, राजेश, संजय पासवान, सुन्दर ठाकुर, राजेश मिंटू, अशोक प्रकाश आदि भी सक्रिय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.