Move to Jagran APP

खोखले नारों की खुल गई पोल

By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 07:01 PM (IST)
खोखले नारों की खुल गई पोल

विष्णुगढ़ : प्रखंड के अलपीटो गाव स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को भाकपा माले का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मौके पर पार्टी के महासचिव दीपाकर भट्टाचार्य विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव से शुभ संकेत मिल रहे हैं। उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के लोकलुभावन नारे के धोखे में आकर जनता ने उन्हें वोट दिया। भाजपा के नारे अब खोखले साबित हो रहे हैं। मंहगाई घटी नहीं है, आमजनों को भारी मुश्किलों से कोई राहत नहीं मिली है। भाजपा देश भर में सांप्रदायिकता बढ़ाने का काम रह रही है। वह आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। लिहाज आमजनों की नाराजगी साफ -झलक रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्री आरोपों की जद में आ रहे हैं। भ्रष्ट मंत्री एवं नेताओं का गठजोड़ कायम हो गया गया है। ऐसे में राज्य की जनता का भला इनसे नहीं होने वाला है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें जबाब देगी। मौके पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने राज्य व केंद्र की सरकार की जमकर आलोचना की। सम्मेलन में भाकपा माले के देवकी नंदन बेदिया, मनोज भगत, प्रमेश्वर महतो, पुरन महतो, श्यामदेव यादव, प्रेम कुमार राजकुमार यादव, जावेद इस्लाम, बैजनाथ मिस्त्री, नागेंद्र प्रसाद, राजेश गोप, उस्मान अंसारी, जानकी शर्मा, भेला सिंह, धनश्याम पाठक, महेश यादव, सीताराम यादव के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.