Move to Jagran APP

हजारीबाग हमारा था, है, और रहेगा : यशवंत

By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 09:58 PM (IST)
हजारीबाग हमारा था, है, और रहेगा : यशवंत

संस, हजारीबाग : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बूथ स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका जमकर उत्साह बढ़ाया। कहा कि हजारीबाग हमारा था, हमारा हैं और हमारा रहेगा। हजारीबाग के हर कार्यकर्ता सांसद और विधायक हैं। लोकसभा का प्रदर्शन विधानसभा में भी दोहराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डा. रविंद्र राय ने कहा कि 1962 से लेकर आज तक अगर सरदार बल्लभ भाई पटेल, अटल बिहारी वाजपेयी व नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होते तो देश का स्वरुप आज कुछ और होता। भारत की सोने की चिड़िया होती। कांग्रेस की स्थिति पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस तरह संसद में कांग्रेस को खोजने के लिए दूरबीन का सहारा लेना पड़ रहा है, उससे भी बुरी गत इस बार झारखंड में उसकी होने जा रही है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, सुदर्शन भगत, प्रदेश अध्यक्ष डा. रविंद्र राय का जोरदार स्वागत किया। फुल मालाओं से लादते हुए भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे से सम्मानित किया। सम्मेलन में विधानसभा से करीब एक हजार लोग आए थे। सभा के दौरान जमकर बारिश होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए कार्यकर्ता सभा स्थल में जमे रहे। सांसद जयंत सिन्हा ने संबोधित करते हुए अपने सौ दिनों का कार्य से बात की शुरुआत करते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। मौके पर नप अध्यक्षा अंजली कुमारी, मनीष जायसवाल, अशोक यादव, उपेंद्र कुशवाहा, राजेश मेहता, प्रो. बंशीधर रुखैयार, सांवरमल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार लाल, शिव शंकर गुप्ता, सुमन पप्पू, अर्जुन साव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.