फायरिंग रेंज में छर्रा लगने से युवक गंभीर
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 09:58 PM (IST)
हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहरनपुर निवासी 30 वर्षीय अनूप होरो मंगलवार को फायरिंग रेज के पास छर्रा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि वह जानवर चराने के लिए जंगल गया हुआ था। इसी दौरान फायरिंग रेंज की ओर चले गए जानवरों को लाने वह उस ओर चला गया। तभी फायरिंग का छर्रा उसके जांघ व हिप में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तत्काल आस-पास जानवर चरा रहे अन्य लोगों ने उसे उठा कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें