नशाखुरानी का शिकार हुआ युवक
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 08:50 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 08:50 PM (IST)
बरही : बरही के कारीमाटी गाव का युवक कर्नाटक से कोडरमा स्टेशन आने के क्रम में नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ डाला हुआ शीतल पेय पिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गया। अपराधियों ने उसे करीब 30 हजार नगद लूट लिया। भुक्तभोगी युवक कारीमाटी निवासी चंदर राणा का पुत्र अशोक कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि उसे कोडरमा स्टेशन से सोमवार को उनके कुछ परिचित उसे पहचान करते हुए किसी प्रकार बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहा उसका ईलाज किया गया। ईलाज के बाद उसे घर लाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें