केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत का कार्यक्रम 2 को
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 01:57 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 01:57 AM (IST)
जासं, हजारीबाग : केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत 2 सितंबर को हजारीबाग में आहूत भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व सांसद जयंत सिन्हा उपस्थित रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी सुमन कुमार पप्पू ने बताया कि 383 बूथों वाले सदर विधान सभा के प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश के भी शिरकत करने की संभावना है। सदर विधान सभा के कटकमसांडी, कटकमदाग, सदर एवं दारू मिलाकर चार मंडल है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जिला मंडल एवं मोर्चा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश में भाजपा की स्थिर सरकार का गठन हो इसके लिए अभी से ही तैयारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें