रांची रैली में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता
By Edited By: Published: Tue, 19 Aug 2014 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2014 05:37 PM (IST)
संसू, बड़कागांव : भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को बड़कागांव स्थित सोनी धर्मशाला में कैलाश साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सरोज सोनी ने किया। बैठक में 21 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर होने वाली रैली में बड़कागांव से कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे साथ ही उनके आने-जाने की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में प्रभारी प्रीतम साव, प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुकुटधारी महतो, बेचन साव, कृष्णा साव, अरुण मालाकार, लखेंद्र ठाकुर, बिगेश्वर महतो, अमर पांडेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें