बच्चों को किया सम्मानित
By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 08:42 PM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 08:42 PM (IST)
जासं, हजारीबाग : सदर प्रखंड के उत्क्रमित उवि, सरौनी कला में अधिराज भुवन सिंह स्मृति पुरस्कार का आयोजन किया गया। इसमें अनाथ व गरीब परिवार के बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके बीच लेखन व पठन सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही कई बच्चों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने पर नगद राशि का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मार्खम कॉलेज के प्राचार्य बीएन रजवार, साहित्यकार डॉ. शंभू बादल, कथाकार रतन वर्मा ने पुरस्कार वितरण किया। मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्राचार्य समेत सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें