गजेंद्र हत्याकाड के छह आरोपी धराए, गए जेल
संसू, केरेडारी : कावेद गाव में 15 वर्षीय गजेंद्र दुबे की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार के अहले सुबह 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया। इसमें हत्या का मास्टर माइंड मंसूर आलम, हत्यारोपी के दादा मकबूल मियां, पिता भोला मिया, मा आमना खातून और मुख्य आरोपी करिवा मिया के दो सहयोगी अजय साव ग्राम पहरा व भरत साव ग्राम बेंगवरी शामिल हैं। जबकि मुख्य आरोपी करिवा अभी भी फरार बताया जा रहा है। वहीं क्षत विक्षत शव का पोस्टमार्टम हजारीबाग सदर अस्पताल में नहीं होने के कारण केरेडारी पुलिस ने शव को राची रिम्स भेज दिया है।
दूसरी ओर घटना की खबर पाकर केरेडारी सीओ राजेश कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया व मृतक के पिता रामखेलावन दुबे और मा मंजू देवी से मुलाकात की। मौके पर उन्हें एक क्विंटल अनाज, एक हजार रुपया बतौर सहयोग राशि दिया। साथ ही पारिवारिक लाभ, पेंशन, आवास समेत अन्य मदद करने का आश्वासन दिया। विदित हो की केरेडारी बालेदेवरी निवासी रामखेलावन दुबे के 15 वर्षीय पुत्र गजेंद्र दुबे की हत्या पड़ोसी गाव कावेद के करिवा मिया ने कर दिया था। इसके पूर्व उसने परिजनों के साथ मिलकर लड़के को अगवा किया। फिर किडनी निकाल लेने की धमकी दी और अंत में गजेंद्र की हत्या कर फरार हो गया।