भाजपा की बैठक में लोकनाथ को वापस लाने की मुहिम तेज
By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 06:40 PM (IST)
बड़कागांव : भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक बड़कागांव सोनी धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष कैलाश साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महामंत्री सरोज सोनी ने किया। बैठक में उपस्थित अधिकांश कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो को पुन: मान-सम्मान के साथ पार्टी में वापस लाने की मांग की। यह मांग उठाने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा साव, प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, युवा अध्यक्ष अरुण मालाकार, पूर्व युवा अध्यक्ष अमर कुमार पांडेय, लखेंद्र ठाकुर, राजेंद्र गुप्ता, मुखिया बिगेश्वर महतो, कजरू साव समेत दर्जनों लोग शामिल थे। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, ज्ञानेश्वर शर्मा, देवेंद्र प्रसाद, बेचन साव, सुमन गिरी, सदानंद शर्मा, भागीरथ ठाकुर आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें