विष्णुगढ़ के चार घरों में चोरी
By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 12:48 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 12:48 AM (IST)
विष्णुगढ़ : प्रखंड के सिरैय गाव के एक घर में बुधवार की रात हुई चोरी में पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपए का चूना लगा। इसके अतिरिक्त चोरों ने गांव के तीन और घरों को निशाना बनाया। बताया जाता है कि गाव के देवनारायण महतो एवं उनके परिजन रात में घर में ही सोये थे। इस दौरान चोरों ने घर के दरवाजे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। फिर दूसरी ओर घर में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस आए और वहा रखे समाना, जेवर व नकदी लेकर भाग निकले। बताया गया कि चोर घर में रखे 17 हजार रुपए नकद के अलावा 30 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी, कासा का बर्तन आदि ले गए। चोरों के निकलते वक्त घर के मालिक को पता चल गया उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पहुंच तब तक चोर भाग निकले।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें