श्रम विभाग कर रहा है 700 महिलाओं को प्रशिक्षित
संसू, चौपारण: श्रम विभाग की ओर से प्रखंड के सात सौ महिला कामगारों को सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बकायदा इसके लिए प्रखंड को चार सेक्टर में बाट कर स्वंयसेवी संस्था पुनर्जागरण के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी प्रेम वर्मा ने बताया कि इसके लिए सिंघरावा, नगवा, चैय व भुसंडीह गाव में शिविर लगाए गए हैं। इसके माध्यम से हर कामगार को दो सौ घटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सभी को विभाग द्वारा नि:शुल्क सिलाई मशीन दिया जाएगा ताकि महिला भी अपने परिवार के लिए धन अर्जित कर सके। मौके पर उन्होंने कार्यरत निबंधित श्रमिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं उद्घाटन समारोह में संजय सिंह ने विभाग के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि मजदूरों को लाभ मिलने से समाज में विकास होगा। इस अवसर पर पंसस इंद्रदेव साव, मिन्हाज मेहंदी , मो. एजाज आलम, शैलेंद्र सिंह, अशोक राणा, सोनू खान, दैहर मुखिया कौशल्या देवी, बेला पंसस अशोक गुप्ता, तेजनी देवी, बेदनी देवी मनोज कुमार, रामाशीष राणा, मीना देवी समेत कई उपस्थित थे।