तीन साल बाद भाजपा में लौटे मुन्ना खान
By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 07:08 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 07:08 PM (IST)
चौपारण: बसपा के पूर्व जिला सचिव व लोकसभा चुनाव में आजसू का दामन थामने केबाद मुन्ना खान की भाजपा में वापसी हो गई है। उन्होंने तीन साल पूर्व भाजपा छोड़ बसपा का दामन थामा था। विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर उनका स्वागत किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि मुन्ना खान जमीन से जुड़े नेता हैं। इनके पार्टी में आने से भाजपा को मजबूती मिली है। वहीं मुन्ना खान ने कहा कि भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर सकती है। अल्पसंख्यक वर्ग के विकास में भाजपा योगदान करेगी। विधायक अकेला यादव हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं। इस दौरान उनके साथ कई समर्थकों ने पार्टी का दामन थामा। इनमें देवेंद्र सिंह, धीरज सिंह, आरिज हुसैन, पप्पु शाह, राजू, मेहराब, मजहर, अमरदेव सिंह, शभु दागी सहित कई अन्य शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें