झारखंड से हटाएंगे बाप-बेटे की जोड़ी
चौपारण : बरही विधायक उमाशंकर अकेला के चौपारण आवास में भाजयुमो कार्यसमिति और कार्यकर्ताओं की बैठक योगेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें झारखंड से बाप-बेटे के जोड़ी की सरकार हटाने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन महामंत्री रंजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा कि कार्यकर्ता विधान सभा के लिए कमर कस कर तैयार रहें चुनाव कभी भी हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है, ना की नेता। अध्यक्ष योगेश सिंह ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में भी भाजपा का ऐतिहासिक जीत होगा। बरही विधान सभा में विकास ही जीत का कारण बनेगा और की तरह झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं से अपील की कि गंाव-टोला में जाएं और लोगों की समस्याओं का निदान के लिए संघर्ष करें। बैठक में उपाध्यक्ष मोती सिंह, शषंाक वर्मा, अशोक गुप्ता, रामफल सिंह, हीरा सिंह, विकास यादव, प्रकाश चन्द्रवंशी, केशरी नायक, रामाधीन यादव, मिन्हाज मेहंदी, कृष्णा साव, मंटु सिंह, उपेन्द्र दास, समशेर आलम, लखन भुईया, करुणा चन्द्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।