मारपीट में महिला गंभीर, गर्भपात
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 09:13 PM (IST)
हजारीबाग : केरेडारी थाना क्षेत्र के गर्री निवासी शत्रुघ्न कुमार की पत्नी खुशबू देवी के साथ शनिवार को हुए मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस बारे में शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई अवधेश महतो व उसकी पत्नी पिंकी देवी जो जल सहिया है, ने किसी बात को लेकर खुशबू देवी के साथ मारपीट की। इससे उसके पेट में पल रहा ढ़ाई माह का गर्भ खराब हो गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक महिला हालत गंभीर बनी हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें