चुनाव- देखिए ना हमको वोट देन नही दे रहे हैं
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 11:24 PM (IST)
हजारीबाग : देखिए ना हमको वोट दने नही दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही कहते देखी गई पहली बार मतदान करने आई निर्मला और अनु। इन्हें पहचान पत्र के अभाव में बूथ संख्या 147 से वापस लौटा दिया गया। जबकि इनके पास लोस चुनाव के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया मतदाता पर्ची थी। लेकिन दोनों युवतियां अपना पहचान पत्र साथ नही लाई थी। वहीं दूसरी ओर सुबह मतदान आरंभ होने लेकर दो बजे तक की भी मतदाता से पहचान पत्र नही मांगा गया। सभी को जिला प्रशासन द्वारा निर्गत मतदाता पर्ची से ही मतदान करने दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें