तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग 19 से
भरनो : स्व. सीताराम साव सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भरनो में तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयो
भरनो : स्व. सीताराम साव सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भरनो में तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन 19 से 21 मई तक होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक प्रभाकर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिव्यानंद जी महाराज भाग लेंगे। गुरुवार को स्कूल परिसर में यह जानकारी हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुमन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग में राज्य के 22 जिलों के 200 कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ. सुमन ने हिन्दू समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान पूरे विश्व में है। इसके कारण भारत को विश्व गुरु माना जाता है। वर्तमान परिवेश में छल, फरेब, भयाक्रांत व प्रलोभन के बल पर धर्मान्तरण हो रहा है। जेहाद के नाम पर देश को कमजोर किया जा रहा है। कश्मीर घाटी में भारतीय सेना पर पत्थरबाजी का सिलसिला चल रहा है। कहा कि सेना के बल पर देश, सीमा व देशवासी सुरक्षित है। उन्होंने कहा की धर्मांतरण महापाप है। जनजातीय समाज जल, जंगल जमीन के संरक्षण व संवर्धन के साथ सरना समाज व संस्कृति को सुरक्षित करें।
बताया की अभ्यास वर्ग में कुल 10 सत्र चलने वाले हैं। इसमें मुख्यत: संघ परिचय,भारत विभाजन और उसके दूस परिमाण,हमारे गौरवशाली अतीत,राष्ट्रीय चरित्र,कार्यकर्ता परिचय,संवाद, हिन्दू जागरण मंच की आवश्यकता,जनजातीय समाज और हम,जिहाद और सोशल मीडिया शामिल हैं।