शकील बने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
गुमला: झारखंड विकास मोर्चा की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस गुमला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति
गुमला: झारखंड विकास मोर्चा की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस गुमला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से युवा मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें मो. शकील खान को जिलाध्यक्ष चुना गया। तथा 15 दिनों के भीतर प्रखंड कमेटी का गठन कर केंद्रीय कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया। केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए 2019 में मिशन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। जिसमें बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। तभी इस प्रदेश का भला हो सकता है। बाहरी मुख्यमंत्री से इस राज्य का भला नहीं हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के केंद्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुन्ना मलिक,जिलाध्यक्ष सुजीत नंदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।