घाघरा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
संवाद सूत्र,घाघरा (गुमला): घाघरा थाना क्षेत्र की एक19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घ
संवाद सूत्र,घाघरा (गुमला):
घाघरा थाना क्षेत्र की एक19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पीड़िता ने घाघरा थाने में एक नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, 13 जनवरी को शाम करीब छह बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी, तभी कोहीपाठ बरवाटोली गांव के राजकुमार साहू के साथ तीन अन्य युवकों ने उसे कब्जे में ले लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए एक खेत के पास स्थित बुधू उरांव के घर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके कुछ देर बाद चार और युवक आए और उन्होंने भी सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि अंधेरे में राजकुमार की पहचान उसकी आवाज से की है। घटना के बाद राजकुमार साहू पर दबाव बनाया कि वह घटना की जानकारी किसी को नहीं दे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
--------
कोट-
इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र रजक ने बताया कि
सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है। जांच की जा रही है। दोषियों पर निश्चित रुप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र रजक, थाना प्रभारी , घाघरा (गुमला)