आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का लिया निर्णय
घाघरा : प्रखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक सुशीला देवी की अध्यक्षता में रविवार को हाई स्कूल मैदान
घाघरा : प्रखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक सुशीला देवी की अध्यक्षता में रविवार को हाई स्कूल मैदान घाघरा में हुई। इसमें उपस्थित झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री रामचंद्र गोप ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से आगामी 20 जनवरी को विधानसभा के समक्ष धरना दिया जाना है।
उस कार्यक्रम में घाघरा परियोजना की सभी सेविका व सहायिकाओं को भाग लेना है। बैठक में राम चंद्र गोप ने बताया कि बजट सत्र में मानदेय बढ़ोतरी करने, रेडी-टू-ईट पोषाहार बंद करने, गर्मी छुट्टी देने,, बोनस देने, प्रवेक्षिका में बहाली करने इत्यादि मांगों को लेकर विधानसभा के समक्ष धरना आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि सभी विभाग के कर्मचारियों का वेतन महंगाई के हिसाब से बढ़ना है तो आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय क्यों नहीं बढ़ता। गोप ने धरना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की बात सेविकाओं से कही। बैठक में आंगनबाड़ी सेविका सुभद्रा देवी, नोरबेर्ता एक्का, सनमेत देवी, शकुंतला कुजूर, अंजू भगत, सावित्री देवी, संपत्ति देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।