Move to Jagran APP

कल्याणकारी योजनाओं से जनता को कराएं अवगत

संवाद सूत्र, घाघरा : प्रखंड मुख्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बिशुनपुर विधानसभा स्तरीय वि

By Edited By: Published: Sun, 25 Dec 2016 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 10:22 PM (IST)

संवाद सूत्र, घाघरा : प्रखंड मुख्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बिशुनपुर विधानसभा स्तरीय विकास पर्व का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर यह आयोजन किया गया। सभा में राज्य सरकार के दो साल के दौरान राज्य हित में किए गए कार्यों का विस्तृत रुप से जानकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी गई। गुमला विधायक शिव शंकर उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य व देश में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार है। यह सरकार आम जनता के हित व विकास के लिए हर तरह योजना ला रही है। जिसमें कृषि, परिवहन, उद्योग, आदिम जनजाति सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव सीएनटी व एसपीटी कानून का सरलीकरण, पंचायत सचिवालय का गठन, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का गठन, उज्ज्वला गैस वितरण सहित कई तरह के योजनाओं के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। साथ ही बताया कि इससे आम जनता को भी बताने की जरुरत है कि भाजपा सरकार आम लोगों के लिए क्या कर रही है। सभा में भिखारी भगत, भूपन साहू, मुनेश्वर साहू विपिन बिहारी ¨सह, अमित ठाकुर, निमाज खान मुरली मनोहर ¨सह, श्याम किशोर पाठक, कर्मपाल देवघरिया, सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.