Move to Jagran APP

प्रभु यीशु के जन्म पर चहुंओर उल्लास

जागरण संवाददाता, गुमला : गुमला जिले में रविवार को क्रिसमस की धूम रही। संत पात्रिक महागिरजा में अहले

By Edited By: Published: Sun, 25 Dec 2016 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 10:17 PM (IST)
प्रभु यीशु के जन्म पर चहुंओर उल्लास

जागरण संवाददाता, गुमला : गुमला जिले में रविवार को क्रिसमस की धूम रही। संत पात्रिक महागिरजा में अहले सुबह मिस्सा पूजा व विशेष प्रार्थना सभा हुई। मुख्य अधिष्ठाता विकर जनरल फादर सिप्रियन कुल्लू ने मिस्सा पूजा कराया। ख्रीस्तरीय धर्मावलंबियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस खुशहाली, प्रेम व शांति का संदेश लेकर आता है। दिसंबर की ठंडी हवाओं के बीच प्रभु यीशु का अवतार दिल को ठंडक पहुंचाने की खुशखबरी है। प्रभु यीशु ने मानव रूप में अवतार लेकर इंसानों का मान बढाया है। मानवता की सेवा को प्रभु ने अपनी सेवा स्वीकारते हुए समाज सेवा का आदेश दिया। माता मरियम की गोद में खेलता बालक यीशु यह संदेश देता है कि बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं। क्रिसमस यह संदेश देता है कि लोगों को बच्चों से प्यार करना चाहिए। मौके पर कोयर दल ने मिस्सा के दौरान कई ईश भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान बाइबिल का पाठ भी किया गया। रात भर ºस्तिीयों ने पाप स्वीकार विधि का अनुकरण करते हुए पाप से मुक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। मिस्सा के अंत में परम प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने यीशु के बालक रूपि प्रतिमा का चुंबन करके अपनी आस्था और स्नेह प्रकट किया। वहीं क्रिसमस को लेकर जिला के सभी चर्चो में मिस्सा कार्यक्रम का आयोजन व युवक युवतियों द्वारा नृत्य गान का आयोजन किया गया। मौके पर फादर सामुएल, फादर जान, फादर अलबर्ट, सहित काफी संख्या में विश्वासी व पुरोहित मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.