योजनाओं की दें जानकारी
गुमला : उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी तकनीकी व गैर तकनीकी पदाधिकारियों को पत्र जारी क
By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 05:14 PM (IST)
गुमला : उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी तकनीकी व गैर तकनीकी पदाधिकारियों को पत्र जारी कर जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी पंचायत के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा है कि विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव योजना सह वित्त विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी जिला बीस सूत्री सदस्यों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस आलोक में अपने- अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं बीस सूत्री के सभी सदस्यों को उपलब्ध कराएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें