डोभा निर्माण कार्य का डीडीसी ने किया शुभारंभ
घाघरा : घाघरा प्रखंड में द्वितीय चरण के डोभा निर्माण कार्य का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार
By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 08:27 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 08:27 PM (IST)
घाघरा : घाघरा प्रखंड में द्वितीय चरण के डोभा निर्माण कार्य का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने शिवराजपुर पंचायत के चेचेपाट ग्राम में एक लाभुक की जमीन पर
कुदाल चलाकर किया। इस अवसर उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जल संचयन की योजना से बेकारी और पलायन दोनों खत्म होंगे। बीडीओ विजय कुमार सोनी ने कहा कि डोभा निर्माण घाघरा प्रखंड प्रत्येक राजस्व ग्राम में 15 की संख्या में किया जाना है। घाघरा प्रखंड में कुल 1800 डोभा का निर्माण मनरेगा योजना से किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें