संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
गुमला : भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को डीएवी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
गुमला : भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को डीएवी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डी के महतो ने भीम राव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कहा कि भारतीय संविधान एक संजीवनी है जो संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, धर्म कर्तव्य नीति सिद्धांत आदि की चर्चा की और भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। इस अवसर पर वाद-विवाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आकाश कुमार सूर्या, अर्पणा तिवारी, अंकिता रानी, लक्ष्मी कुमारी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया। बालक वर्ग में बालीबाल और बालिका वर्ग में खोखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।