सड़क दुघर्टना में एक की मौत, दो घायल
गुमला : गुमला के करमडीपा के समीप शनिवार की शाम सवा छह बजे एक आटो के पलट जाने से उस पर सवार कलिगा गो
By Edited By: Published: Sat, 08 Oct 2016 06:33 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 06:33 PM (IST)
गुमला : गुमला के करमडीपा के समीप शनिवार की शाम सवा छह बजे एक आटो के पलट जाने से उस पर सवार कलिगा गोपेटोली निवासी 50 वर्षीय तुरिया उरांव की मौत हो गई। वहीं रकमसेरा निवासी किरण देवी व उसका डेढ़ वर्ष का पुत्र मनोज साहु घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त तीनों आटो से गुमला की ओर आ रहे थे। इसी दोरान आटो को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां तुरिया की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं आटो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें