कलश यात्रा सह हरि कीर्तन का आयोजन
बसिया : रामजड़ी ग्राम में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कलश यात्रा सह अखंड हरि कीर्तन क
By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 08:48 PM (IST)
बसिया : रामजड़ी ग्राम में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कलश यात्रा सह अखंड हरि कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महिलाएं पोकटा नदी से जल लेकर रामजड़ी पहुंचीं। पंडित बद्रीनाथ ने विधिवत पूजा अर्चना कर कलश स्थापना कराया। मुखिया रश्मि टेटे ने अखंड हरि कीर्तन का उद्घाटन किया। हरि कीर्तन को सफल बनाने में नवयुवक संघ के देवेन्द्र कंसारी, बिनोद कंसारी, जगनन्नाथ कंसारी, श्रवण कंसारी, नीरज ¨सह, ओंकेश्वर कंसारी, अर्जुन कंसारी, दिलीप कंसारी, गो¨बद कंसारी, अरुण कुमार दास समेत कई ने अहम भूमिका निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें