टॉपरों को मिला सम्मान
बसिया : श्री हरि वनवासी विकास समिति झारखंड के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं
By Edited By: Published: Sun, 21 Aug 2016 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 05:53 PM (IST)
बसिया : श्री हरि वनवासी विकास समिति झारखंड के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष पवन मंत्री ने छात्रों को पुरस्कृत किया। इसमें कक्षा पांच से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बसिया की निरंजना कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बहरागोड़ा की सीमा कुमारी, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सिल्ली के कैलाश महतो शामिल हैं। कक्षा आठवीं से प्रथम तरुण सागर ¨सह, द्वितीय आनंद महतो एवं तृतीय रेशमा कुमारी हैं। इसके अलावे मैट्रिक की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली रंगीता कुमारी एवं दीपघर ¨सह को भी पुरस्कृत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें