श्मसान घाट पहुंच पथ जर्जर
पालकोट : प्रखंड मुख्यालय स्थित श्मसान घाट तक जाने वाले पहुंच पथ की स्थिति जर्जर हो चुकी है। जिसके क
By Edited By: Published: Sun, 21 Aug 2016 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 05:27 PM (IST)
पालकोट : प्रखंड मुख्यालय स्थित श्मसान घाट तक जाने वाले पहुंच पथ की स्थिति जर्जर हो चुकी है। जिसके कारण मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों को काफी परेशानी होती है। बारिश के मौसम में श्मशान घाट तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने प्रखंड प्रशासन से जर्जर सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। जिला परिषद् सदस्य मनोज नायक ने कहा कि जल्द ही पथ के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें