मोटरसाइकिल चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज
गुमला : चुहरू निवासी रामेश्वर महतो ने शनिवार को सदर थाना में मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई
By Edited By: Published: Sat, 20 Aug 2016 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 08:40 PM (IST)
गुमला : चुहरू निवासी रामेश्वर महतो ने शनिवार को सदर थाना में मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रामेश्वर उरांव फसिया नदी टोली में किराए के मकान में रहता है। बीते गुरूवार को संध्या सात बजे शहर से घर लौटा घर के अंदर सीढ़ी के नीचे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की। दूसरे दिन सुबह में देखा कि मोटरसाइकिल गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें