सदभावना दिवस के रूप में मना राजीव गांधी जयंती
गुमला : कांग्रेस पार्टी कार्यालय मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के
By Edited By: Published: Sat, 20 Aug 2016 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 08:30 PM (IST)
गुमला : कांग्रेस पार्टी कार्यालय मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता शिवकुमार भगत ने कहा कि राजीव गांधी के बताए मार्ग का अनुशरण करने की जरूरत है। उन्होंने देश में संचार क्रांति लाने में जो कार्य किया उसे देशवासी हमेशा याद रखेंगे। पूरे देश में उनकी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाती है। इससे पूर्व राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आशिक अंसारी, मो. फिरोज, पंकज सेठ, अमृता भगत, संतोष गुप्ता समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें