बौलिया के 30 हेक्टेयर भूमि पर लगाए जा रहे 60 हजार पौधे
डंडइ : प्रखंड के बौलिया वन क्षेत्र में गढ़वा उतरी वन प्रमंडल द्वारा बौलिया के 30 हेक्टेयर भूमि में
डंडइ : प्रखंड के बौलिया वन क्षेत्र में गढ़वा उतरी वन प्रमंडल द्वारा बौलिया के 30 हेक्टेयर भूमि में 75 हजार पौधरोपण किया जा रहा है। लगाये जाने वाले पौधों में शीशम, आंवला, गम्हार, खैर, सगवान सहित अन्य तरह के शामिल हैं।
वनरक्षी राजकुमार यादव ने बताया अब तक 60 हजार पौधरोपण किया जा चुका है। साथ ही ग्रामीणों के बीच फलदार, छायादार पेड़ का वितरण किया जा रहा है । ताकि पर्यावरण को संरक्षण किया जा सके। जागरूकता के अभाव में लोग लोग पेड़ पौधा की कटाई कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से पेड़ लगाने व बचाने का अपील करते हुए पेड़ नहीं काटने का अपील की है। साथ ही बौलिया गांव से सटे ग्राम विशुनीया में भी योजना के तहत 7 हेक्टेयर भूमि 60 हजार पौधा लगाया जा रहा है। वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान यादव के देखरेख में पेड़ पौधा लगाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर मजदूर जीतन पासवान, रामचंद्र पासवान, बीरेंद्र यादव, अर¨वद यादव, देवाशीष पासवान, मनीष यादव, वनपाल परशुराम ¨सह, धर्मेन्द्र पासवान, फातमा बीबी, रामती देवी आदि पौधरोपण कार्य में जुटे हुए थे।