पुत्र की पिटाई से पिता घायल
रायडीह : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के पुलुंग गांव में मंगलवार की शाम नंददेव साय ने लाठी से वारक
By Edited By: Published: Wed, 22 Jun 2016 07:11 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2016 07:11 PM (IST)
रायडीह : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के पुलुंग गांव में मंगलवार की शाम नंददेव साय ने लाठी से वारकर अपने अधेड़ पिता गोपी चंद्र साय को घायल कर दिया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में किया गया। घायल गोपी चंद्र ने बताया कि घर के आंगन में कुसुम का एक पेड़ है, जिसमें लाह लगा हुआ है। उसका पुत्र नंद देव साय पेड़ पर चढ़कर लाह काटने लगा। जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें