ट्रांसमिशन लाइन के बाबत ली जानकारी
गुमला : उर्जा विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रे¨सग कर इलेक्ट्रिक ट्रा
By Edited By: Published: Fri, 13 May 2016 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 13 May 2016 08:24 PM (IST)
गुमला : उर्जा विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रे¨सग कर इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन लाइन से जुड़े मुद्दे पर अधिकारियों से चर्चा की। प्रधान सचिव ने बताया कि सिमडेगा में पावर ग्रिड का निर्माण हो चुका है। इसे गुमला से जोड़ा जाना है। इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार ¨सह ने बताया कि ट्रांसमिशन जोड़ने से संबंधित कोई इश्यू वन विभाग से नहीं है। वहीं उपायुक्त ने बताया कि सिमडेगा से गुमला ट्रांसमिशन को जोड़ने में कुल आठ इश्यू थे। इनमें से छह इश्यू को सुलझा लिया गया है। दो इश्यू नहीं सुलझा है। इनमें से एक कब्रिस्तान व दूसरा आम का बगान शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि दोनों को दुरूस्त करने का प्रयास किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें