आंधी में पेड़ गिरे, आवागमन बाधित
भरनो : शुक्रवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला। तेज वर्षा के साथ हवा चलने से कई घरों की छत का चदरा
By Edited By: Published: Fri, 13 May 2016 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 13 May 2016 08:06 PM (IST)
भरनो : शुक्रवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला। तेज वर्षा के साथ हवा चलने से कई घरों की छत का चदरा उड़ गया। कई जगह पर पेड़ भी धाराशाई हो गए। एन एच 23 रांची -गुमला मुख्य मार्ग पर स्कूल चौक भरनो के समीप एक विशाल नीम का पेड़ गिर जाने से लगभग आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। बाद में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पेड़ की डाली काटकर रास्ता को साफ कर आवागमन शुरू कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें