घटिया निर्माण कार्य देख भड़के जिप सदस्य
रायडीह : रायडीह जिप सदस्य चोकेंद्र ¨सह ने गुरुवार को प्रखंड के मांझाटोली स्थित लघु ¨सचाई विभाग द्वार
रायडीह : रायडीह जिप सदस्य चोकेंद्र ¨सह ने गुरुवार को प्रखंड के मांझाटोली स्थित लघु ¨सचाई विभाग द्वारा 54 लाख रूपये की लागत से बन रहे सीरिज चेक डैम का औचक निरीक्षण किया। श्री ¨सह घटिया निर्माण कार्य देख भड़क उठे और मौके पर मौजूद मुंशी दीपक कुजूर और मो मुमताज अंसारी को जमकर फटकार लगाया। पूछने पर चेकडैम में पत्थर जोड़ाई पर सात -एक का मसाला लगाने की बात कही। श्री ¨सह ने कहा कि चेक डैम कार्य स्थल सूखे जगह पर बनाया जा रहा है। जो गलत है। यहाँ वर्षा छोड़ अन्य मौसम में जल संचयन की संभावना नहीं है। निर्माणाधीन चेक डैम से तीन सौ फीट की दूरी पर उसी नाले में एक वर्ष पूर्व चेकडैम का निर्माण कराया गया है। जहां एक बूंद पानी है। इसके बावजूद यहां पुन: चेकडैम का निर्माण कराया जा रहा है। यह सब संवेदक और विभाग का गठजोड़ का परिणाम है। उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त से करने की बात कही।