मजदूर नहीं तो देश नहीं
गुमला : झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन ने रविवार को मजदूर दिवस के अवसर पर रैली निकाला। अगुवाई सुखदेव भ
गुमला : झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन ने रविवार को मजदूर दिवस के अवसर पर रैली निकाला। अगुवाई सुखदेव भगत व महेंद्र उरांव कर रहे थे। रैली में दुनिया के मजदूर एक हो, मजदूरों का हक देना होगा, मजदूर नहीं तो देश नही जैसे नारे लगाए जा रहे थे। शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए बीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए माले के विजय ¨सह ने कहा कि मजदूरों को सरकार द्वारा दी जानेवाली योजनाओं में भी अब कमीशन खोरी शुरू हो गई है। अधिकारी ऐसी योजनाओं को करने या कराने में दिलचस्पी नहीं लेते जिसमें उन्हें ऊपरी आमदनी नहीं होती। उन्होनें केंद्र व राज्य सरकार से मांग किया कि मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।