सिसई में मजदूर दिवस का आयोजन
सिसई : प्रखंड मजदूर संघ द्वारा एक मई दिन रविवार को ब्लॉक परिसर में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। भदौ
By Edited By: Published: Mon, 02 May 2016 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 06:38 PM (IST)
सिसई : प्रखंड मजदूर संघ द्वारा एक मई दिन रविवार को ब्लॉक परिसर में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। भदौली मुखिया रेनू देवी ने कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए कई योजना चला रही है। मजदूर भाई अपने अधिकार के बारे जाने और उसका लाभ उठाएं। प्रखंड मजदूर संघ के प्रखंड अध्यक्ष रमानंद ¨सह ने कहा कि जानकारी के अभाव मे मजदूर सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा पा रहें है इसलिए प्रशासन को मजदूर कानून के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। मौके पर राजेंद्र ¨सह, गंगाधर ¨सह, महेन्द्र लोहरा, मनीराम महली, अर¨वद बड़ाईक, बाबू गोप, राजेश लोहरा, उदल ¨सह, गोपाल लोहरा, परमानंद महली, राम महली, जतरू लोहरा, श्रवन लोहरा सहित मोटिया संघ उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें