शोभा की वस्तु बनी मास्ट लाईट
रायडीह : रायडीह और मांझाटोली में एक साल पूर्व लगी हाई मास्ट लाइट शोभा की वस्तु बनी हुई है। ग्रामीण
By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 09:16 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 09:16 PM (IST)
रायडीह : रायडीह और मांझाटोली में एक साल पूर्व लगी हाई मास्ट लाइट शोभा की वस्तु बनी हुई है। ग्रामीण राकेश झा व गोंविद रजक ने बताया कि शंख मोड़ मांझाटोली में अंतरराज्यीय सीमा होने के कारण यात्री बसों से सवारी रात में चढ़ते- उतरते हैं। लेकिन अधेरा में चोर उच्चकों का भय सताता है। यहां व्यावसायिक केंद्र होने के वजह से भी लोगों की आवाजाही रहती है। वहीं रायडीह के लालो राय विक्की गुप्ता वीरेंद्र साहू ने कहा कि शहीद बख्तर साय मुंडल ¨सह चौक पर अंधेरा रहता है। इन लोगों ने प्रशासन से मास्ट लाईट की मरम्मत कर दुरुस्त करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें