छात्राओं को दी कानूनी जानकारी
भरनो : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भरनो में शनिवार को विधिक सेवा प्र
By Edited By: Published: Sun, 24 Jan 2016 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2016 08:40 PM (IST)
भरनो : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भरनो में शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने छात्राओं को विस्तार पूर्वक छोटे-छोटे कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षा का अधिकार, महिला संरक्षण अधिनियम, डायन बिसाही कुप्रथा, शराब के सेवन से होने वाली बुराइयों, भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार, पारिवारिक विवाद, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरुतियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में स्वरुप कुमार और राघव ¨सह ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम में शेखरचंद्र अधिकारी सहित सभी शिक्षाकर्मी और छात्राएं मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें