जनता के परस्पर सहयोग से होगा विकास
घाघरा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा की जयंती पर घाघरा प्रखंड कार्यालय स्थित बिरसा मुंडा
घाघरा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा की जयंती पर घाघरा प्रखंड कार्यालय स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर प्रखंड के अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई। इस अवसर पर अंचल अधिकारी समीर कच्छप ने घाघरा वासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए सभी लोगों को झारखंड के विकास के लिए सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं शिवकुमार भगत ने कहा कि बिरसा मुंडा प्रेरणा के स्त्रोत है।हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से दिगंबर ओहदार, खुदीराम, मारवाड़ी महतो, राजेश कुमार, प्रकाश भगत, अरुण पांडे, समीर भगत, मनोज ¨सह, मुकेश जयसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।