बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि
बिशुनपुर : बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विकास भारती बिशुनपुर द्वारा खेलकु
बिशुनपुर : बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विकास भारती बिशुनपुर द्वारा खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जो जतरा टाना भगत विद्या मंदिर से बिरसा बाग होते हुए स्टेडियम पहुंची। स्टेडियम में मुख्य अतिथि विकास भारती के सचिव अशोक भगत द्वारा दीप प्रज्वलित कर खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जहां प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर महेंद्र भगत, भिखारी भगत, अजीत उरांव, अनिल उरांव, सोमरा उरांव, दयाली खेरवार, सुनिल सहित कई लोग उपस्थित थे।