शराब बंदी से घरेलू झगड़ों में आई कमी
गुमला : विकास भारती के नारी शक्ति संगम कार्यक्रम में शराब बंदी अभियान के लिए सम्मानित हुई असनी पंचाय
गुमला : विकास भारती के नारी शक्ति संगम कार्यक्रम में शराब बंदी अभियान के लिए सम्मानित हुई असनी पंचायत की मुखिया गौरी किण्डो ने कहा कि शराब से घर व परिवार बर्बाद होता है। कहा कि पंचायत की मुखिया चुनी जाने के बाद उन्होंने पंचायत को शराब मुक्त करने का बीड़ा उठाया एवं इसमें महिलाओं को साथ चलने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2012 में शराब बंदी अभियान शुरू किया एवं इतना सकारात्मक परिणाम सामने आया। पंचायत के नवाटोली, असनी, वरीसा नकटी, नदीटोली वरीसा खास में शराब की बिक्री व निर्माण पूरी तरह बंद है। इससे घरेलू झगड़ों में काफी कमी आई है एवं ग्रामीण अपने बच्चे को स्कूल भेज रहे हैं। कहा कि उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जंगल बचाने का लिया है संकल्प
फोटो- 16
गुमला : जंगल बचेगा तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। यह बातें जंगल बचाओ अभियान के लिए सम्मानित हुई बसिया प्रखंड के गोढ़ाम निवासी रीता देवी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रखंड के नारेकेला में कभी घना जंगल हुआ करता था। लेकन जंगल की कटाई होने से जंगल उजड़ चुका था। बताया कि 2010 में पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्होंने जंगल की रक्षा के लिए दस महिला समूहों को जागरुक कर अपने अभियान से जोड़ा एवं आज स्थिति यह है कि जंगल हरा भरा है। लोगों को जंगल से लकड़ी काटने की सख्त मनाही है एवं पकड़े जाने पर जुर्माना की सजा है। उन्होंने बताया कि महिला समूहों द्वारा रोस्टर के अनुसार जंगल की निगरानी की जाती है।
असहाय बच्चों को दे रही नि:शुल्क शिक्षा
फोटो- 17
गुमला : शिक्षा ग्रहण कर रोजगार प्राप्त करना एक लक्ष्य हो सकता है पर शिक्षा पाकर शिक्षा का अलख जगाना एक उद्देश्य है। यह मानना है घाघरा के बरवाटोली में सुकरु भगत चिल्ड्रेन अकादमी का संचालन कर रही सुप्रिया कुमारी की। सुप्रिया को शिक्षा में बढ़ावा के लिए राज्यपाल ने सम्मानित किया। सुप्रिया ने बताया कि विकास विकास के आश्रम में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी शिक्षा से दूसरों को शिक्षित करने की ठानी एवं स्कूल खोलकर आज 260 बच्चों को शिक्षा दे रही है। इसमें 60 असहाय व गरीब बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जा रही है एवं आगे इसकी संख्या बढ़ाने का प्रयास जारी है।