महिला ट्रैफिकर गिरफ्तार
गुमला : मानव ट्रैफि¨कग के आरोप में रायडीह पुलिस ने कांसिर निवासी महिला बहुरो देवी (60) को गिरफ्तार
गुमला : मानव ट्रैफि¨कग के आरोप में रायडीह पुलिस ने कांसिर निवासी महिला बहुरो देवी (60) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इसी मामले की आरोपी बहुरो देवी की बेटी मुकेर उर्फ गुड्डी फरार है। दोनों के खिलाफ कांसिर गांव के ही बुधराम राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधराम ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि करीब छह वर्ष पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री जो राजकीय मध्य विद्यालय कांसिर में पढ़ती थी, उसे ठगकर बहुरी देवी व उसकी बेटी दिल्ली ले जाकर बेच दिया था। कुछ दिन पहले दिल्ली से भागकर घर आई उसकी बेटी ने सारी बातें परिजनों को बताई। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एंटी ह्यूमन ट्रैफि¨कग इकाई में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि मामले की दूसरे आरोपी को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।