प्रभातफेरी निकालकर किया जागरूक
संवाद सूत्र, कामडारा : स्कूल चले चलाए अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय के
By Edited By: Published: Sat, 18 Apr 2015 05:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 05:36 PM (IST)
संवाद सूत्र, कामडारा : स्कूल चले चलाए अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली कामडारा से जरिया, टांगराटोली आदि मोहल्ले से होते हुए फिर विद्यालय पहुंची। प्रभातफेरी में बच्चे आधी रोटी खाएंगे, फिर भी विद्यालय जाएंगे जैसे नारे लगा रहे थे। मौके पर एचएम सुमित्रा तिर्की, सलोमी जोजो, शैलेंद्र ओहदार, अलख बिहारी गुप्ता, सरस्वती देवी, रामानंद साहु सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें