वज्रपात से युवक की मौत
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के बिरसा टोंगरी में शनिवार की शाम हुए वज्रपात की चपेट में आने से असनी नवा
By Edited By: Published: Sun, 12 Apr 2015 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2015 06:24 PM (IST)
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के बिरसा टोंगरी में शनिवार की शाम हुए वज्रपात की चपेट में आने से असनी नवाटोली गांव के विश्वनाथ उरांव (30) की मौत हो गई। बुधराम उरांव घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक विश्वनाथ व घायल बुधराम गुमला से मजदूरी कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान वर्षा होने लगी एवं बचने के लिए दोनों वरिसा टोंगरी में एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान वज्रपात हुआ एवं विश्वनाथ की मौत हो गई जबकि बुधराम घायल हो गया। घायल बुधराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सूरज कुमार ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष से तीन हजार रुपया की मुआवजा राशि मृतक के परिजन को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें