Move to Jagran APP

गोली मारकर किया घायल

गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के भरदा निवासी विनोद साहु को मंगलवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मार

By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 05:02 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 05:02 PM (IST)

गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के भरदा निवासी विनोद साहु को मंगलवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विनोद साहु का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना भरदा गांव से कुछ दूर चमराटोली में घटी। जानकारी के अनुसार विनोद साहु चमराटोली में खेत में एक कुआं का निर्माण करा रहा था। सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह कुआं को देखने चमराटोली गया था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी आए एवं विनोद साहु के उपर दो गोली चलाई। गोली चलाने के बाद सभी अपराधी भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में विनोद को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.