नर कंकाल बरामद
जारी : थाना क्षेत्र के अमगांव के समीप कोख नदी के किनारे मिलयानुस तिर्की के खेत से पुलिस ने शुक्रवार
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 08:03 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 08:03 PM (IST)
जारी : थाना क्षेत्र के अमगांव के समीप कोख नदी के किनारे मिलयानुस तिर्की के खेत से पुलिस ने शुक्रवार को एक जीर्ण-शीर्ण नर कंकाल बरामद किया है। थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि सुबह में मिट्टी कोड़ने के दौरान नर कंकाल मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने नर कंकाल को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि बरामद नर कंकाल के बारे में आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें