सर्वागीण विकास की ओर अग्रसर है विद्यालय
गुमला : डीएवी स्कूल गुमला में शुक्रवार को विद्यालय पत्रिका नवारूण का विमोचन किया गया। मौके पर मुख्य
गुमला : डीएवी स्कूल गुमला में शुक्रवार को विद्यालय पत्रिका नवारूण का विमोचन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. एके घोष ने कहा कि विद्यालय अपने सर्वागीण विकास की ओर अग्रसर है। विद्यालय में पढ़ाई के अलावा अन्य क्रियाकलाप का आयोजन कर बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए बेहतर किया जा रहा है। विद्यालय परिसर की स्वच्छता देख उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान में स्वच्छता एक बहुत बड़ी प्रासंगिकता है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की चर्चा करते हुए कहा कि बड़ा सोचो और योग्य बनने के रास्ते पर आगे बढ़ो। उन्होंने छात्रों से कहा कि शिक्षा के प्रति सच्चा लगाव निरंतर ही जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। मौके पर प्रो. हरि किशोर शाही, प्राचार्य डीके महतो, पीके मोहंती, आरके त्रिपाठी, एचएलएमएन शाहदेव, आरपी लाल, शैलेंद्र कुमार ¨सह, कौशल किशोर महाराज, एसके पटनायक, अभिजीत झा, एके मिश्रा, एसडी मिश्रा, चंदन झा, पीपी मैत्री, पी मिश्रा, आलोक राजा, मिथुन डे, कमलेश कुमार ¨सह, एके झा सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।