Move to Jagran APP

अधिकार के लिए जागरूकता जरूरी

जारी : प्रखंड के जामटोली गांव में एराउज संस्था द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कि

By Edited By: Published: Thu, 26 Mar 2015 11:13 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 11:13 PM (IST)

जारी : प्रखंड के जामटोली गांव में एराउज संस्था द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेरी अस्तोर एक्का उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए जागरुक होना होगा। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाएं हर मोर्चे पर पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से आगे बढ़ने एवं इसके लिए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए एक दूसरे को जागरुक करने की बात कही। वहीं कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर शोमा कुजूर, जान लकड़ा सहित काफी महिला मंडल की सदस्य उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.